फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मंड्याली पंचायत में राज कुमार बने प्रधान, इंद्रजीत को उपप्रधान की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर-5 से निर्मला देवी निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी की मंड्याली पंचायत के चुनावी नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। प्रधान पद पर राज कुमार ने एकतरफा जीत दर्ज की, जबकि उपप्रधान पद का मुकाबला इंद्रजीत के पक्ष में रहा। चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया।
राज कुमार निवासी गलुआ को कुल 688 मत मिले, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंदी को महज 169 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। राज कुमार ने 519 मतों के एक बड़े अंतर से शानदार जीत हासिल की। वहीं, उपप्रधान पद के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। इंद्रजीत निवासी मंड्याली ने बाजी मारी। इंद्रजीत को कुल 525 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को 307 वोट प्राप्त हुए। इंद्रजीत ने 218 वोटों के अंतर से जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार वार्डों में मुकाबला, एक में सर्वसम्मति
पंचायत के 5 वार्डों में से 4 वार्डों के लिए मतदान हुआ, जबकि वार्ड नंबर 5 में आम सहमति से उम्मीदवार का चयन किया गया। वार्ड नंबर 1 से रामकली ने 22 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 2 से गुरध्यान सिंह 42 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर 3 से बग्गो देवी ने अपने प्रतिद्वंदी को 50 वोटों से मात दी। वार्ड नंबर 4 से सुनीता देवी ने 26 वोटों से मुकाबला जीता। वहीं, वार्ड नंबर 5 से निर्मला देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें