फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पट्टा पंचायत में प्रशासनिक लापरवाही, मतपेटियां पैदल ले जानी पड़ीं

विज्ञापन
डाहड़ पंचायत में मतदान के बाद मतपेटियां देर रात करीब 10 बजे पहुंचीं, जिससे वार्ड डफेर, देहलवीं,
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत पट्टा में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कलरी स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदान शाम करीब पांच बजे तक बिना किसी बाधा के पूरा हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद नियमानुसार मतपेटियों को सील कर गणना केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई। कलरी मतदान केंद्र से पंचायत कार्यालय सोहल की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है, जहां मतगणना की व्यवस्था की गई थी।।कर्मचारियों को उम्मीद थी कि प्रशासन की ओर से वाहन उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बावजूद कोई सरकारी वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। कर्मचारियों को मतपेटियां स्वयं उठाकर पैदल गणना केंद्र तक ले जानी पड़ीं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियों को पैदल ले जाने की इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया। ग्रामीणों का कहना है कि लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया में इस तरह की चूक गंभीर विषय है। यदि रास्ते में कोई अप्रिय घटना हो जाती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। मतपेटियों को पैदल ले जाने के कारण मतगणना प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। पंचायत कार्यालय में रात करीब आठ बजे जाकर मतगणना शुरू हो सकी, जिससे चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

घुमारवीं के बीडीओ अभिषेक शर्मा ने बताया कि सेक्टर अधिकारी के पास एक वाहन उपलब्ध था, जिसे अन्य पोलिंग बूथ पर भेजा गया था जहां दूरी अधिक थी। इसी कारण पट्टा पंचायत में मतपेटियों को पैदल ले जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मतपेटियों को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षित रूप से गणना केंद्र तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें