फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान भरी ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से हाईवे पर लगा डेढ़ घंटा जाम

विज्ञापन
बिलासपुर में सोमवार को नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। फोटो संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर में नैनीताल हाईवे पर सोमवार की दोपहर मंडी जा रही धान भरी ट्रैक्टर ट्राली अचानक खराब हो गई, जिसके कारण चिलचिलाती धूप में लोग डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे। बाद में ट्रैक्टर ट्राली हटने पर पुलिस ने जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे एक किसान ट्रैक्टर ट्राली से धान लेकर नवीन मंडी को जा रहा था। नगर में नैनीताल हाईवे स्थित डाकखाना रोड के पास अचानक ट्रैक्टर बंद हो गया। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के पहिए थम गए और कुछ ही देर में हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। चिलचिलाती धूप में हाईवे पर जाम में फंसे लोगों के पसीने छूटने लगे। इस दौरान दोपहिया वाहनों के चालकों ने वाहनों को इधर उधर से निकालना शुरु कर दिया। डाकखाना रोड पर भी वाहन की कतारें लग गई। इस दौरान पहुंचे मिस्त्री ने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया और धान भरी ट्रैक्टर ट्राली हाईवे से हट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाद में काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में वाहनों को जाम से आगे निकलवाया। करीब डेढ़ घंटा हाईवे पर जाम में फंसने की वजह से लोग बेहद परेशान रहे। पुलिस का कहना है कि जाम कुछ देर के लिए लग गया था, जिसे खुलवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें