फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छड़ोल में रातों रात सड़क किनारे लग गए कूड़े के ढेर

Wed, 20 Aug 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत छड़ोल में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
पंचायत उप प्रधान ने थाना प्रभारी को लिखा शिकायत पत्र
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल कर कार्रवाई की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के तहत ग्राम पंचायत छड़ोल में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रातों रात कूड़े के ढेर लग गए हैं। इस मामले में पंचायत उप प्रधान ने थाना प्रभारी सदर को शिकायत पत्र दिया है और कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र में उप प्रधान भगत राम ने बताया कि पंचायत के तहत चैहड़ी नामक स्थान पर मंगलवार रात को किसी ने भारी मात्रा में कूड़ा फेंक दिया। इसमें बासी खाने की थैलियों सहित अन्य प्रकार का कूड़ा शामिल है। इस कूड़े से क्षेत्र में बदबू फैल गई है और बीमारियों की आशंका बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाहन में कूड़ा लाकर यहां सुनसान क्षेत्र देखकर सड़क किनारे फेंक दिया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में सड़क किनारे कूड़ा फेंकना पर्यावरणीय नियमों के खिलाफ है और लोगों की सेहत के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एम्स बिलासपुर के गेट पर लगे सीसीटीवी की जांच की जाए। इसके साथ नौणी चौक और कल्लर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाए। कूड़ा फेंकने वाले को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि इस प्रकार की घटना दोबारा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें