फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आदित्य बिरला स्कूल बागा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल बागा के विद्यार्थियों ने 33वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सह-शिक्षा बिलासपुर में आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अध्यापिका पूजा ठाकुर और मौलश्री के नेतृत्व में विज्ञान एवं गणित आधारित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एक्टिविटी कॉर्नर के सीनियर वर्ग में छात्रा रिद्धि वात्सायन पहले स्थान पर रही। एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर वर्ग में छात्रा जानवी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

साइंस क्विज के सीनियर वर्ग में शिवन्या ठाकुर, हर्षित ठाकुर ने अपनी वैज्ञानिक समझ एवं ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा मैथमेटिक्स ओलंपियाड के सीनियर वर्ग में भरत कुमावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।प्रधानाचार्य विभा गुप्ता ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज््वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें