फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जुखाला कॉलेज में साइंस, कॉमर्स में दाखिले बंद होने पर जताया रोष

Wed, 10 Jun 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में पत्रकार वार्ता करते पवन ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
.जिला परिषद उम्मीदवार रहे पवन ठाकुर ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बिलासपुर। जुखाला वार्ड से जिला परिषद चुनाव के उम्मीदवार रहे पवन ठाकुर ने प्रदेश सरकार द्वारा जुखाला कॉलेज में प्रथम वर्ष साइंस व कॉमर्स की एडमिशन बंद करने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इस निर्णय को तुगलकी फरमान करार देते हुए इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।
विज्ञापन




पवन ठाकुर ने कहा कि जुखाला कॉलेज क्षेत्र का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है, जहां बड़ी संख्या में छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसे में प्रथम वर्ष की एडमिशन बंद करना न केवल विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बनेगा, बल्कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को दूर-दराज के कॉलेजों में भटकने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और एडमिशन प्रक्रिया को बहाल किया जाए, ताकि नए सत्र में किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय वापस नहीं लिया तो क्षेत्र की 15 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।।पवन ठाकुर ने कहा कि सरकार एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, लेकिन दूसरी तरफ ऐसे फैसले लेकर छात्राओं की शिक्षा पर असर डाल रही है, जो नीति के विपरीत है। बताया कि वर्ष 2025 में इसी कॉलेज की छात्रा अनीता ठाकुर ने प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। ऐसे में कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता और परिणाम यह साबित करते हैं कि संस्थान को और मजबूत करने की जरूरत है, न कि एडमिशन बंद करने की। स्थानीय स्तर पर इस फैसले को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है और लोग सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें