फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं में 168 में से जिला स्तर के लिए 41 चयनित

Sun, 28 Sep 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बरठीं  स्कूल  में  आयोजित  जोनल अंडर19 खेल ट्रायल में  भाग लेेते  वि​भिन्न स्कूलो के ​खिलाडी। स
विज्ञापन
कबड्डी में 12, वॉलीबाल में 12, खो-खो में 12 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

1 से 3 अक्तूबर तक रावमापा बरठीं में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/बरठीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में अंडर-19 खेलकूद ट्रायल हुआ, जिसमें खंड स्तरीय ट्रायल में 14 पाठशालाओं के 168 खिलाड़ी छात्रों ने प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा रेणु कौशल ने ट्रायल प्रतियोगिता का जायजा लिया और खिलाड़ियों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन

ट्रायल ले रहे डीपीई संजय ने बताया कि ट्रायल में वॉलीबाल, कबड्डी,खो-खो और बैडमिंटन जैसी खेलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं,कपाहड़ा,घंडीर,बड़गांव,सुन्हाणी,बलोह,दसलेहड़ा,तलाई,गालियां,कोसरियां,ज्योति पब्लिक स्कूल बरठीं,नघियार और सीनियर सेकेंडरी अल्फा पब्लिक स्कूल बरठीं के करीब 168 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 41 बच्चे जिला स्तर के लिए चयनित हुए हैं। कबड्डी में 12,वॉलीबाल में 12, खो-खो में 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसके अलावा बैडमिंटन में पांच खिलाड़ी जिला स्तर के लिए चयनित हुए हैं। बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो 1 से 3 अक्तूबर तक रावमापा बरठीं में आयोजित होगी। इसके साथ ही विभिन्न पाठशालाओं के 14 शारीरिक अध्यापकों डीपी रामलाल संधू,हरीश कुमार,दिनेश कुमार,पंकज कुमार,मीरा देवी,रविंद्र सिंह,महेंद्र सिंह,सुनील कुमार, संजय और नरेश कुमार ने भी ट्रायल की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में योगदान दिया।

बरठीं  स्कूल  में  आयोजित  जोनल अंडर19 खेल ट्रायल में  भाग लेेते  विभिन्न स्कूलो के खिलाडी। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें