फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संगठित होकर सामाजिक कुरीतियों से खिलाफ उठाएं आवाज

Sun, 28 Dec 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भराड़ी के भटेड़ कस्बे में आयोजित हिंदू सम्मेलन में प्रस्तुति देती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
भटेड़ में आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत भटेड़ कस्बे में खंड भराड़ी की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान हिंदू समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में पंचायती राज महा निर्वाणी अखाड़ा से स्वामी नित्यानंद पूरी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की असली शक्ति उसकी एकता में निहित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। स्वामी नित्यानंद पुरी ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रांत सह शारीरिक प्रमुख मित्तल मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। परिवार, समाज और राष्ट्र की मजबूती के लिए अनुशासन, संस्कार और सेवा भाव को अनिवार्य बताते हुए उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न महिला मंडलों की सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। महिलाओं ने संस्कारों के संरक्षण, बच्चों की सही परवरिश और सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भूमिका अहम है। इसके अलावा बच्चों ने भी मंच से अपने विचार व्यक्त किए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें