फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बहुआयामी कांप्लेक्स में शेड डालने का विरोध

विज्ञापन
बिलासपुर व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र पंडित
विज्ञापन
बिलासपुर व्यापार मंडल के प्रधान ने जताई आपत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर में लंबे समय से बने बहुआयामी कांप्लेक्स पर शेडनुमा छत डालने को लेकर दुकानदारों द्वारा जताई आपत्ति के बाद उपायुक्त ने काम रोकने का आश्वासन दिया था। दुकानदारों को आश्वस्त किया था कि इसे सड़क के साथ जोड़ा जाएगा। शेड डालने का काम दोबारा शुरू हो गया है, जिससे दुकानदारों में एक बार फिर से रोष है।
विज्ञापन

बिलासपुर व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र पंडित ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन शेड कार्य को रोककर यहां भवन की अतिरिक्त मंजिल बनाकर सड़क से नहीं जोड़ता है तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। इसकी सारी जिम्मेवारी सरकार और जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा कलगीधर के पास निर्माणाधीन भवन को गुरुद्वारा मार्केट के साथ मुख्य सड़क से जोड़ा जाना था लेकिन अचानक इस भवन पर शेड डालने की कवायद शुरू की। पंडित ने उपायुक्त से मांग की कि भवन के ऊपर एक या दो मंजिल और बनाकर इसे मुख्य सड़क से जोड़ा जाए ताकि जनता की पार्किंग की समस्या के साथ-साथ व्यापारियों का मसला भी हल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें