घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के अंतर्गत पनोह में एक युवक से 48.84 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने अफीम को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घुमारवीं थाना के अंतर्गत पुलिस टीम पनोह में गश्त कर रही थी। एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर तलाशी ली तो युवक की जेब में पुड़िया मिली। इसमें 48.84 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र बुद्धि सिंह गांव नैन गुजरा डाकघर रोहिण तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।