फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तहसीलदार और नायब तहसीलदार एक ही कमरे में बैठने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता तहसील कार्यालय में दोनों अधिकारी हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झंडूता (बिलासपुर)। एक ही कमरे में नायब तहसीलदार और तहसीलदार सेवाएं देने के लिए मजबूर हैं। झंडूता नायब तहसील कार्यालय के भवन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के साथ कर्मचारियों के लिए मात्र तीन ही कमरे हैं। इससे दोनों अधिकारियों के साथ कर्मचारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि तहसीलदार के कमरे में एसडीएम कार्यालय चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि साल 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने झंडूता में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) का कार्यालय खोला था। उस समय तहसीलदार झंडूता के कार्यालय में अस्थायी तौर पर एसडीएम कार्यालय स्थापित किया गया था, ताकि लोगों को एक ही छत के नीचे सभी प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। करीब एक दशक से ओर न तो सरकार और न ही प्रशासन ने कोई उचित कदम उठाया। वहीं नायब तहसीलदार के भवन का लेंटर भी जर्जर हालत में है। करीब तीन दशक पहले नायब तहसीलदार कार्यालय के भवन का निर्माण किया गया था। अन्य कर्मचारियों के लिए भी जरूरत के हिसाब से कमरों की कोई व्यवस्था नहीं है। एक एक कमरे में दो से ज्यादा कर्मचारियों को सेवाएं देनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार सरकार और प्रशासन को समस्याओं से अवगत करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें