फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एक मैसेज बना सहारा, करलोटी पंचायत ने दी एकजुटता की मिसाल

Fri, 24 Apr 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप में अपील होते ही जुटी मदद, बीमार मनोज कुमार के परिवार को मिली राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र की करलोटी पंचायत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान संभव है। व्हाट्सएप ग्रुप में डाली गई एक अपील ने बीमार मनोज कुमार के लिए मदद की ऐसी मुहिम छेड़ दी, जिसने पूरे इलाके में इंसानियत की मिसाल पेश कर दी।
जैसे ही ग्रुप में मनोज कुमार की गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी की जानकारी साझा की गई, पंचायत के लोग तुरंत सक्रिय हो गए। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित हर वर्ग ने अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दिया। देखते ही देखते एक अच्छी-खासी राशि एकत्रित कर परिवार को सौंप दी गई। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं। इलाज के बढ़ते खर्च के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया था। ऐसे में पंचायत की इस पहल ने न केवल आर्थिक राहत दी, बल्कि परिवार को मानसिक संबल भी प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करलोटी पंचायत का यह व्हाट्सएप ग्रुप पहले भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए सक्रिय रहा है। इस बार भी सभी वर्गों की भागीदारी ने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को और मजबूत किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सहयोग केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जीवित इंसानियत और संवेदनशीलता का प्रतीक है। पंचायत के इस प्रयास ने यह संदेश दिया है कि जब समाज साथ खड़ा होता है, तो कोई भी जरूरतमंद अकेला नहीं रहता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें