फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी, आरोपी हिरासत में

Wed, 11 Mar 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों से 50-50 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से लिए
विज्ञापन

आरोपी पर पहले भी दर्ज है धोखाधड़ी का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना स्वारघाट के तहत नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों से एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अनुप कुमार निवासी गांव दगड़ाहन डाकघर जकातखाना तहसील श्री नयना देवी जी ने बताया कि बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि चौपाल के एक व्यक्ति ने इसके भाई राममूर्ति निवासी गांव दगड़ाहन और गौरव निवासी गांव टाली को नौकरी दिलाने का झूठा झांसा दिया और दोनों से 50-50 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में डलवा लिए। बाद में न तो उन्हें नौकरी दिलाई और न ही पैसे लौटाए। शिकायत के आधार पर थाना स्वारघाट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कोट कहलूर थाना में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। जिसमें एक महिला ने उक्त आरोपी पर बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.56 लाख ठगने का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें