बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरी के पास दोपहिया वाहन पर जा रहे व्यक्ति से नील गाय टकरा गई। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 9 बजे शिमल-मंडी एनएच पर बाइक सवार घागस से बरमाणा की तरफ जा रहा था। जब बैरी के पास पहुंचा तो एक नील गाय बाइक से टकरा गई। किशोरी लाल (42) पुत्र भुवनेश्वर गांव एवं डाकघर ढाब्बन जिला मंडी निवासी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचित कर दिया है। एएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।