फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई बाइक, कुरुक्षेत्र के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ यातायात पुलिस कर रही मामले की जांच, एक युवक घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर कल्लर के पास एक मंडी से कीरतपुर की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चालक सक्षम शर्मा पुत्र योगेश कुमार निवासी बोकान नंद 700/1 हरिओम मंदिर, शास्त्री नगर, भानेसर, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) और पीछे बैठे पारस अत्री पुत्र प्रमोद अत्री निवासी गांव आंजी, डाकघर धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन के रूप में हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सक्षम शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि पारस अत्री का उपचार जारी है। यातायात पुलिस थाना भगेड़ ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें