बिलासपुर। जिले में वीरवार को हटवाड़ गांव की 66 वर्षीय महिला की नेरचौक में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। वहीं, जिले में 66 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 2462 पहुंच गया है, अब तक 414 एक्टिव केस दर्ज किए गए है। वहीं, मंगलवार को 35 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि नालग से 18, 50 वर्षीय, पंजगंाई से 57, 33 वर्षीय, कुनणु से 47 वर्षीय, धार टटोह से 52, 31, 28, 30 और 84 वर्षीय, चैल कपाहड़ा से 42 वर्षीय, हाउसिंग बोर्ड बिलासपुर से 20 वर्षीय, अबढाणी घाट से 80 वर्षीय, हरतिल्यानगर से 22, 17, 18, 16, 3, 16, 45, 39, 18, 16, 62, 21, 33, 63, 25,15 वर्षीय, नाल्टी से 52 वर्षीय, दकड़ी से 38 वर्षीय, गुवांव से 7, 5, 29 वर्षीय, खैरियां भराड़ी से 42, 29, 51 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं छत से 19, 7 वर्षीय, बड़गांव से 52, 23 वर्षीय, अमरोहा से 17, 19, 41 वर्षीय लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं सतेह से 53 वर्षीय, बजोहा से 32 वर्षीय, कोठी से 67, 29, 43 वर्षीय, देहरा से 29, 46, 50 वर्षीय, दाड़ी बाड़ी से 33 वर्षीय, दसलेहड़ा से 26 वर्षीय, बैहरन जांगला से 67 वर्षीय, भटोली से 85 वर्षीय, गसौड़ से 15 वर्षीय, बरमाणा से 85 वर्षीय, स्योला से 25 वर्षीय, छत से 24 वर्षीय, दनोह से 50 वर्षीय, बगड़ से 42 वर्षीय, चांदपुर से 42,10,8 वर्षीय, कोसरियां से 68 वर्षीय कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घुमारवीं के हटवाड़ से 66 वर्षीय महिला की कोरोना से मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मौत हो गई है। कहा कि सभी संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, वीरवार को 89 सैंपल शिमला भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है।