फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: धर्मशाला - मंडी के ध्यानार्थ फोरलेन पर 20.30 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना सदर की टीम ने एक व्यक्ति को 20.30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान जबली चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि फोरलेन के रास्ते एक कार में बड़ी मात्रा में हेरोइन लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने फोरलेन पहुंच कर नाकाबंदी की और वाहनों की जांच शुरू की। तभी कीरतपुर की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में एक व्यक्ति सवार था। पुलिस को देख व्यक्ति घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। इस दौरान डैशबोर्ड से एक प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ, जिसके अंदर से 20.30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान सीता राम निवासी गांव छपरोल तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें