फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कंदरौर में 144 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। जिला पुलिस की विशेष टीम ने 144 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को कंदरौर के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की विशेष टीम को आरोपी के संदर्भ में नशीला पदार्थ बेचने की सूचना मिल रही थी। पुलिस टीम लगातार इस पर नजर बनाए हुए थी। मंगलवार को पुलिस की विशेष टीम के सदस्य कमल ठाकुर व बृजलाल को सूचना मिली कि उक्त आरोपी चरस लेकर जा रहा है। टीम ने कंदरौर कस्बे के समीप व्यक्ति को धर दबोचा और उसके कब्जे से 144 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान श्याम लाल (38) गांव फटोह जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी व्यक्ति पंडित का काम करते हुए लोगों के घर जाकर कथा पूजा करता है। बता दें कि हाल ही में पुलिस की विशेष टीम ने मंडी भराड़ी पुल के पास 1.65 लाख रुपये की नकदी व चिट्टे सहित पंजाब के एक व्यक्ति को पकड़ा था। गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया था कि उसने बिलासपुर जिले के एक व्यक्ति को 50 ग्राम चिट्टा बेचा है। इसके बाद पुलिस ने चिट्टा खरीदने वाले व्यक्ति को भी हिरासत में लिया था। इस मामले में पंजाब के बड़े नशा तस्करों को पकड़ने का अभियान जारी है। एएसपी शिव चौधरी ने बताया की 144 ग्राम चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें