फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नाकाबंदी के दौरान शराब की 144 बोतलों के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को शराब की 144 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने रात के समय कैंची मोड़ के पास नघ्यार-कोसरियां चौक में नाका लगा रखा था। तभी बच्छरेटु की ओर से की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी के दौरान कार से अंग्रेजी शराब की सात पेटियां (84 बोतलें) और देसी शराब की पांच पेटियां (60 बोतलें) बरामद की गईं। आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी बड़सर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें