बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन चालक ने ग्रामीण की बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में वृद्ध की मौके पर मौत हो गई तथा उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह के अनुसार जिला बरेली के थाना शीशगढ़ के ग्राम मदनापुर निवासी चंद्रपाल (65) पुत्र ढूढे लाल मंगलवार की देर रात अपने पुत्र मुनीश कुमार के साथ बाइक से उत्तराखंड के लालकुआं से रामपुर जा रहे थे। बाइक मुनीश चला रहे थे तथा चंद्रपाल बाइक पर पीछे बैठे थे। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर माटखेड़ा रोड के समीप अज्ञात वाहन ने चंद्रपाल की बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार पिता-पुत्र हाईवे पर गिर गए। हादसे के दौरान चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा मुनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।