फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन विकास कार्यों को समय रहते पूरा करें अधिकारी : जमवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्राथमिकता के आधार पर करें बाधित, क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की बहाली और मरम्मत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीबिलासपुर। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विस क्षेत्र में निर्माणाधीन विकास कार्यों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध पूरे करने के साथ ही उनमें गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पिछले साल आपदा के दौरान बाधित और क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की बहाली और मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

वीरवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में त्रिलोक जमवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई काम चल रहे हैं। इनके लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है। जो कार्य इसी वित्त वर्ष में पूरे किए जाने हैं, उन्हें आगामी 31 मार्च से पहले अमलीजामा पहनाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को उनका लाभ जल्द से जल्द मिल सके। निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने के साथ ही इनमें गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए। गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता किसी सूरत में नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र की भाग्य रेखाएं होती हैं। पिछले साल आपदा के दौरान जहां सदर विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कें बाधित हो गई थीं, वहीं कई सड़कों को काफी नुकसान भी पहुंचा था। सही ढंग से मरम्मत के अभाव में इनमें से ग्रामीण इलाकों की कई सड़कें अभी भी सुचारू तरीके से बहाल नहीं हो पाई हैं। इसकी वजह से जहां लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सभी सड़कों की हालत सुधारने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि ग्रामीण इलाकों का सही ढंग से विकास होने के साथ ही लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकें। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी ठाकुर समेत कई अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें