फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ब्रह्मपुखर में स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी

Fri, 13 Mar 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन कार्य से हो रहीं समस्याओं को लेकर किया था विरोध
विज्ञापन

लोगों ने समस्याओं को दूर करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नौणी-भराड़ीघाट फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर ब्रह्मपुखर क्षेत्र में होने वाली समस्याओं के बाद शुक्रवार को एनएचएआई और निर्माण कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों और दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र में पिछले करीब एक साल से फोरलेन निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल की समस्या बढ़ गई है। इसके कारण आसपास के घरों और दुकानों में धूल भर रही है और लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने ब्रह्मपुखर चौक पर शौचालय की व्यवस्था न होने का मुद्दा भी उठाया। स्थानीय लोगों में कुलवीर भड़ोल, पवन और आकाश सहित अन्य ने बताया कि यहां प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एनएचएआई और निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि ब्रह्मपुखर से विनायक घाट तक सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही सड़क की मरम्मत और ब्रह्मपुखर चौक पर जल्द शौचालय निर्माण की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थानीय लोग संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें