फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सरकारी विभागों में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी किए सम्मानित

विज्ञापन
भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित
विज्ञापन
भाषा एवं संस्कृति विभाग के संस्कृति भवन के सभागार में हुई काव्य गोष्ठी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय बिलासपुर की ओर से संस्कृति भवन के सभागार में काव्य गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रथम सत्र में जिले के सरकारी विभागों में राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य अधिकारी बिलासपुर बलजीत सिंह को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कर्मचारी वर्ग में मत्स्य कार्यालय बिलासपुर में कार्यरत लिपिक मीरा देवी को प्रथम पुरस्कार, प्रबंधक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्यालय बिलासपुर में कार्यरत वरिष्ठ सहायक केवल कृष्ण को द्वितीय पुरस्कार और जिला परिषद कार्यालय बिलासपुर में कार्यरत आशुलिपिक रामपाल ठाकुर को तृतीय पुरस्कार दिया गया। उपायुक्त ने उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में साहित्यकार/कलाकार से मिलिए कार्यक्रम के तहत सुमन चड्ढा और शीला सिंह को भी उपायुक्त ने सम्मानित किया गया। सुमन चड्ढा का जीवन वृत्तांत रविंद्र शर्मा ने पढ़ा। उपायुक्त ने कहा कि इस काव्य गोष्ठी के माध्यम से हम सभी को शब्दों और विचारों की शक्ति का अहसास हुआ है। यह गोष्ठी न केवल हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति प्रेम को बढ़ावा देती है, बल्कि हमारी संस्कृति और समाज को समझने का एक सुंदर अवसर भी प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी हुई, जिसमें संदेश शर्मा, रविंद्र शर्मा, कर्ण चंदेल, सीता जसवाल, शमशेर सिंह चंदेल, डॉ. रविंद्र ठाकुर, निर्मला ठाकुर, ईशा गौतम, विवेक शर्मा, शार्वी शर्मा, प्रीति शर्मा, पूनम वर्मा, वंदना ठाकुर, कौशल्या देवी, अमरनाथ धीमान, सुरेंद्र मिन्हास, अरुण डोगरा, सतपाल शर्मा, सुनील कुमार, बृज लखनपाल, डॉ. अनेक राम सांख्यान, केशव शर्मा, हुसैन अली, तृप्ता देवी, रविंद्र चंदेल, कर्मवीर, सुशील पुंडीर, चिंता देवी, सोनिका देवी, शीला सिंह, मीनाक्षी, महक शर्मा, अनीश ठाकुर, सीता जसवाल, जीत राम सुमन, राम पाल डोगरा, अमर नाथ धीमान, अनूप सिंह मस्ताना, सुषमा खजूरिया, एसआर आजाद, रविंद्र भट्टा, प्रकाश चंद शर्मा, सिकंदर सिंह, कुलदीप शर्मा, नेहा, सपना, शीतल, प्रिया, मुनीश कुमार, प्यारी देवी, राकेश कुमार, अखिलेश कुमार, अंकित कुमार आदि ने अपनी कविताएं, रचनाएं प्रस्तुत की।

भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें