दकड़ी पंचायत के वार्ड सदस्य शपथ लेते हुए।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के साथ लगती दकड़ी पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय के सभागार में हुआ। प्रशासन की ओर से पहले निश्चित दिन पर वार्ड सदस्यों ने शपथ नहीं ली थी। पंचायत के पास अभी तक अपना भवन नहीं है।
भवन के लिए पंचायत प्रतिनिधि पिछले कई दिनों से स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन व मंत्री राजेंद्र गर्ग से गुहार लगा चुके हैं। दकड़ी पंचायत के प्रधान मस्तराम राणा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग ने बीडीओ कार्यालय के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने शपथ ले ली है। कहा कि शीघ्र दकड़ी पंचायत के लिए भवन का निर्माण हो या वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।