फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारसी में दुकान से अवैध शराब की 88 बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा के अंतर्गत खारसी बाजार में एक दुकान से अवैध शराब की 88 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार पुलिस थाना बरमाण की टीम ने वीरवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर खारसी बाजार में दुकान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दुकानदार घबरा गया। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो अवैध शराब की 88 बोतलें बरामद हुईं। देसी शराब की 71 और अंग्रेजी शराब की 17 बोतलें पकड़ीं। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। वह खारसी बाजार में चाय और अंडे बेचने का काम करता है। एएसपी अमित शर्मा ने पुष्टि की है। कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें