-छात्रों की सहायता करने वाले लोगों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) बिलासपुर ने 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए।
जिला अध्यक्ष नितिन चड्ढा ने बताया कि इस वर्ष एनएसयूआई ने आभार प्रोग्राम के तहत महाविद्यालयों के उन गैर-शिक्षण कर्मचारियों का सम्मान किया, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों की सहायता करते हैं। इसमें सिक्योरिटी गार्ड और नॉन-टीचिंग स्टाफ शामिल रहे। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा छात्रों की आवाज उठाने के लिए तत्पर रहेगा और छात्र हित में कार्य करता रहेगा। स्थापना दिवस के अवसर पर चड्ढा के नेतृत्व में झंडूता महाविद्यालय में गैर-शिक्षक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और झंडूता से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कुमार को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज राणा, जिला परिषद सदस्य शालू रनौत, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव शिवम, एनएसयूआई घुमारवीं की कार्यकारी अध्यक्षा शिवानी महाजन, सह सचिव सुशांत और संस्कृत कॉलेज चकमोह के छात्र नेता अमन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।