फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने शिव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में एआई के उपयोग और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। इसके बाद स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास, शारीरिक व्यायाम और मार्चपास्ट का अभ्यास किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने चांदपुर गांव के समीप शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान झाड़ियों की कटाई कर परिसर की सफाई की। साथ ही स्कूल परिसर में निर्धारित प्रोजेक्ट कार्य भी पूरा किया। एमसी चांदपुर के प्रधान धीरज शर्मा ने स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया। दोपहर बाद बौद्धिक सत्र में सेवानिवृत्त कंप्यूटर शिक्षक रविंद्र चौहान ने स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों का महत्व समझाया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और नुकसान बताते हुए कहा कि विद्यार्थी इसका उपयोग पढ़ाई और अपनी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए करें, लेकिन पूरी तरह इस पर निर्भर न रहें। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचने के उपाय भी बताए। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी कपिल देव ठाकुर, महिला कार्यक्रम प्रभारी निशा कुमारी और प्रवक्ता आरती सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें