फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सैर को पंचायत स्तर पर भी बनाए जाएंगे पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। अब पंचायत स्तर पर भी जिले के बुजुर्गों को सुबह-शाम घर से बाहर निकल कर वॉकिंग, योगा अभ्यास करने के लिए पार्कों का निर्माण किया जाएगा। यह पार्क पंचवटी योजना के तहत बनाए जाएंगे। इन पर 14वें वित्तायोग, मनरेगा और अन्य बजट से पैसा खर्च किया जाएगा। वहीं, इनके निर्माण में करीब 10 से 12 लाख रुपये खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचवटी योजना के तहत पार्क बनाने के लिए बिलासपुर के सदर खंड ब्लॉक से जमीन चयन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सदर खंड के बीडीओ ने जमीन चयन के लिए पंचायतों का दौरा शुरू कर दिया है।
बताया कि जिन पंचायतों में जमीन का चयन हो जाने पर जल्द से इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में बीडीओ ने ग्राम पंचायत पंजगाई का दौरा किया। उन्होंने मौके पर जाकर पार्क के लिए जमीन का निरीक्षण किया। पंचायत भवन के प्रांगण में ही पार्क के लिए जगह चिह्नित की गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि इस परियोजना के तहत जिलेभर में पार्क बनाए जाएंगे। लेकिन अभी सदर खंड से ही इसको धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इन सुविधाओं से युक्त होंगे पार्क
पार्क में ग्रीन एरिया, मेडिटेशन सेंटर, वॉकिंग ट्रैक, बच्चों और बुजुर्गों के संवाद के लिए अलग से केंद्र और स्वास्थ्य संबंधी एक्सरसाइज के लिए उपकरण लगेंगे।
पंचवटी योजना के तहत अभी ग्राम पंचायतों में भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होगी। उसके बाद प्रोजेक्ट का काम शुरू किया जाएगा। इसमें मैं खुद मौके पर जाकर पार्क के लिए जमीन चिन्हित कर रहा हूं। वहीं ग्राम पंचायतों के प्रधानों को भी इस पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचवटी योजना महतवपूर्ण है। इसे जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।- विनीत कुमार ठाकुर, बीडीओ सदर खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें