फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं का कुख्यात तस्कर 57.3 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नंबर के लिए प्रस्तावित लीड
विज्ञापन

साथी संग बाइक पर पनोह-हरलोग लिंक रोड पर नाकाबंदी में दबोचा
एक माह से पुलिस के रडार पर था तस्कर, पहले से पांच केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने में जुटी बिलासपुर पुलिस को शनिवार को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घुमारवीं क्षेत्र के कुख्यात तस्कर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें कोर्ट ने मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आशीष ठाकुर उर्फ हैप्पी निवासी जोल पलाखी घुमारवीं एक माह से पुलिस के रडार पर था। इसे पकड़ने के लिए पुलिस ने योजना के तहत पनोह–हरलोग लिंक रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वह अपने साथी के साथ वहां से जा रहा था। पुलिस ने उसे वहीं पर पकड़ लिया और तलाशी के दौरान बाइक सीट के नीचे से 57.3 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी आशीष के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान पाल सिंह निवासी गांव चलाग डाकघर भुलस्वाय घुमारवीं के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिया गया है कि रडार पर था... और अब सलाखों के पीछे। यह वही तस्कर है जो लंबे समय से पुलिस के रडार पर था। पुलिस की सतर्क निगरानी, ठोस सूचना और सटीक कार्रवाई ने आज उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। बिलासपुर पुलिस का मिशन स्पष्ट है, नशे से मुक्त हिमाचल। बताया जा रहा है कि यह दोनों चंडीगढ़ से हेरोइन लेकर आ रहे थे और घुमारवीं में ही इसे ले जा रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। उधर, डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ चल रहे अभियान का उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाना है। कानून की पकड़ से कोई नहीं बचेगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को नशा तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें