फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मापतोल नियमों की अनदेखी पर 40 दुकानदारों को नोटिस

Sun, 08 Nov 2026 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में दुकानों पर निरीक्षण करने पहुंचे माप तोल विभाग के अधिकारी। -स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बिलासपुर। मापतोल विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 दुकानदारों को नोटिस जारी कर 30 दिन के भीतर जवाब मांगा है, जबकि हाल ही में 22 अन्य दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विभाग की टीमों ने बिलासपुर, घुमारवीं, बरमाणा और घागस सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों, पेट्रोल पंपों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। मापतोल संबंधी नियमों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ यह कदम उठाया गया। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं देने या संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में पकड़े गए 22 अन्य दुकानदारों को भी जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे।
विभाग की ओर से समय-समय पर दुकानदारों को मापतोल नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कई दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही दुकानदारों को भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

सहायक नियंत्रक प्रवीण सिऊटा ने बताया कि जागरूकता के साथ-साथ समय-समय पर निरीक्षण भी किए जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि मापतोल संबंधी किसी भी शिकायत के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1100 या राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें