पंचायत बलोह के भल्लू में झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले अप्रवासी मजदूरों के 25 बच्चों को प्रतिभा शर्मा ने कापियां और पेंसिलें बांटी।
प्रतिभा शर्मा ने भल्लू स्थित झुग्गी झोंपड़ी के बच्चों को अपने चाचा सुरेंद्रपाल शर्मा के साथ जाकर 25 बच्चों को कापियां और पेंसिलें वितरित की। ये बच्चे राजकीय प्राथमिक पाठशाला रियाणा में पढ़ते हैं।
प्रतिभा ने बच्चों को कड़ी मेहनत करने के लिए कहा और भविष्य में भी इस प्रकार की सहायता करने का भरोसा दिया।उन्होंने कहा कि गरीबी के कारण कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। इसलिए उन्होंने गरीब वर्ग के बच्चों को आर्थिक सहायता दी।