घुमारवीं/बरमाणा । घुमारवीं, तलाई और बरमाणा में पुलिस ने बिना मास्क के सामाजिक स्थलों पर घूम रहे लोगों के 12 चालान काट कर 12 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं घुमारवीं में दो पहिया वाहनों के भी यातायात नियम के अनुसार 30 चालान काटे हैं। वहीं, बरमाणा पुलिस ने एसएचओ मोहन रावत की अगुवाई में पंजगाई, बरमाणा, बैरी और घाघस में लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया।
जिले में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पुलिस थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही है। इस दौरान जहां लोगों के चालान काटकर उन्हें नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पुलिस की ओर से मास्क वितरित कर उन्हें कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में बरमाणा थाना प्रभारी मोहन रावत ने पंजगाईं, बरमाणा, बैरी और घाघस में लोगों को जागरूक किया। वहीं, घुमारवीं पुलिस ने बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों के तीस चालान काटे हैं। इनमें कुछ लोग वाहन चलाते हुए फोन सुन रहे थे, उनके भी चालान काटे गए हैं। इन सभी लोगों से 1800 बिना हेलमेट लगाए तथा एक हजार वाहन चलाते हुए फोन पर बातचीत करने पर वसूला गया है ।
डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को हिदायत दी गई है कि बिना मास्क लगाए घरों से न निकलें। काविड पर जारी किए गए सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें।