फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हीरापुर तक एक किलोमीटर सड़क पर पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
औहर से समोह को जोड़ने वाले मार्ग पर न स्ट्रीट लाइटें और न ही सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। फोरलेन से हीरापुर पंचायत तक जाने वाली करीब एक किलोमीटर सड़क पर रात होते ही अंधेरा पसर जाता है। औहर से समोह को फोरलेन से जोड़ने वाले इस संपर्क मार्ग पर न तो स्ट्रीट लाइटें लगी हैं और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रात के समय इस सड़क से पैदल आना-जाना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय इस सड़क से आवागमन सामान्य रहता है, लेकिन रात होते ही स्थिति पूरी तरह बदल जाती है। सड़क के आसपास रोशनी की कोई व्यवस्था न होने के कारण फोरलेन से पैदल आने वाले लोगों को करीब एक किलोमीटर का रास्ता घने अंधेरे में तय करना पड़ता है। रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से रात के समय महिलाओं के लिए इस मार्ग से अकेले गुजरना बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है। सड़क के आसपास जंगली क्षेत्र होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

समाजसेवी योगेश ठाकुर और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जल्द स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की है। सड़क के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें