फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दिवाली पर राशन डिपुओं पर नहीं मिलेगा अतिरिक्त चीनी का कोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकार ने विभाग को अभी तक नहीं की कोई अधिसूचना जारी
विज्ञापन

- हर बार दिवाली पर प्रति व्यक्ति दी जाती है 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिवाली पर इस बार सस्ते राशन कार्ड उपभोक्ताओं की मिठास कम रहे रहेगी। क्योंकि प्रदेश सरकार ने हर बार दिवाली पर दिए जाने वाले चीनी के अतिरिक्त कोटे की अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की है।
विज्ञापन

दिवाली का त्योहार 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को मनाया जाना है, लेकिन अधिसूचना नहीं होने से दिवाली से पहले चीनी का अतिरिक्त कोटा इस बार नहीं मिलेगा। प्रदेश सरकार की ओर से हर बार इस त्योहार से पहले चीनी का अतिरिक्त कोटा देने की घोषणा की जाती है। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जाती है, लेकिन अभी तक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को इसके को लेकर आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। बता दें कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों पर प्रति व्यक्ति 500 ग्राम चीनी मिलती है, जबकि दिवाली पर प्रति व्यक्ति 600 ग्राम चीनी दी जाती है। इस बार की दिवाली से पहले प्रति व्यक्ति 500 ग्राम चीनी ही मिलेगी। दिवाली पर 100 ग्राम चीनी का अतिरिक्त कोटा महंगाई के इस दौर में राशन कार्ड धारकों को कुछ राहत देता है। बाजार में चीनी के दाम 45 से लेकर 50 रुपये प्रति किलो हैं। वहीं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत एपीएल राशन कार्ड धारकों को 33 रुपये प्रति किलो, जबकि एनएफएसए, बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्डधारकों को 13 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी उपलब्ध करवाई जा रही है। बिलासपुर के 4 लाख 22 हजार 458 राशन कार्ड धारकों सहित प्रदेश में 19.65 लाख राशन कार्ड धारक हैं। उधर, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी बिजेंद्र पठानिया ने बताया कि दिवाली पर चीनी का अतिरिक्त कोटा देने की अधिसूचना विभाग को अभी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें