फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टिकरी में बाइक की टक्कर से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- झंडूता थाने में बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऋषिकेश(बिलासपुर)। झंडूता थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। महिला का उपचार झंडूता अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में शिवम शर्मा निवासी गांव रोहल तहसील झंडूता बिलासपुर ने बताया कि वीरवार दोपहर को टिकरी में मौजूद था। उसी समय 3 महिलाएं वहां बस से उतरी और सड़क के किनारे खड़ी हो गई। इसी बीच झंडूता की ओर से आ रही एक बाइक ने एक महिला को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक भी नीचे गिर गए। टक्कर से महिला घायल हो गई। घायल को वह झंडूता अस्पताल ले आया। घायल महिला की पहचान लता देवी निवासी गांव दाढी बाड़ी डाकघर मातला तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें