फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नलवाड़ी मेले की गरिमा पर समझौता नहीं, संस्कृति संरक्षण की उठी मांग

Mon, 02 Feb 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हिंदू रक्षा मंच के सदस्य। स्रोत: मंच
विज्ञापन
हिंदू रक्षा मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय कलाकारों व व्यापारियों को प्राथमिकता देने पर जोर
विज्ञापन

पदाधिकारी बोले, मेले हमारी सनातन संस्कृति, धरोहर, जिनका मूल उद्देश्य संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिंदू रक्षा मंच हिमाचल प्रांत ने जिले के ऐतिहासिक नलवाड़ी मेले में सनातन संस्कृति के संरक्षण और स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने की मांग करते हुए उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा। मंच ने मेला आयोजन में देव संस्कृति की गरिमा बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
मंच के जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने ज्ञापन में कहा कि नलवाड़ी मेला देवभूमि हिमाचल एवं सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है, इसलिए सांस्कृतिक संध्या के नाम पर किसी भी प्रकार की फूहड़ता या देव संस्कृति से असंबंधित प्रस्तुतियों की अनुमति न दी जाए। केवल उन्हीं कलाकारों को आमंत्रित किया जाए जिन्हें हिमाचल की देव परंपरा, लोक संस्कृति और लोक कला की समुचित जानकारी हो, जिनकी प्रस्तुतियां संस्कृति को सुदृढ़ करने वाली हों। हिंदू रक्षा मंच ने नलवाड़ी मेले में हिमाचल के स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और वे आगे चलकर बड़े कलाकार बनने की दिशा में अग्रसर होंगे। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि मेले सनातन संस्कृति से जुड़े होते हैं, इसलिए मेला क्षेत्र में मांसाहार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही व्यापार की आड़ में बाहरी असामाजिक तत्वों की बढ़ती आवाजाही पर चिंता जताते हुए प्रवासी व्यापारियों और कामगारों के सत्यापन एवं पंजीकरण की व्यवस्था मेला स्थल पर ही सुनिश्चित करने की मांग की गई, ताकि कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच ने प्लॉट आवंटन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में प्लॉट स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर और सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाए जाएं। साथ ही प्लॉट आवंटन का ठेका किसी एक व्यक्ति विशेष को न देकर प्रशासन द्वारा पूर्व की भांति स्वयं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाए। हिंदू रक्षा मंच ने स्पष्ट किया कि मेले हमारी सनातन संस्कृति और धरोहर हैं, जिनका मूल उद्देश्य संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन होना चाहिए। मंच ने उपायुक्त से मांग की कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर उन्हें मेला व्यवस्था में शामिल किया जाए, ताकि भविष्य में बिलासपुर की जनता और देव संस्कृति का किसी भी प्रकार से अपमान न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें