फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पहले दिन की बारिश से मायूसी के बाद दूसरे दिन धूप के साथ लौटा जोश

Mon, 02 Feb 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में चल रही हैंडबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी और पहुंचे दर्शक। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय पेज के लिए
विज्ञापन


69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में उमड़ा दर्शकों का हुजूम

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। छोटा सा पहाड़ी शहर घुमारवीं इन दिनों राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर खास पहचान बना रहा है। 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित अंडर-19 बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता ने यहां खेल प्रेमियों में नया उत्साह भर दिया है। हालांकि प्रतियोगिता के पहले दिन मौसम ने आयोजकों और खिलाड़ियों की परीक्षा जरूर ली, लेकिन बारिश से हुई मायूसी के बाद धूप के साथ लौटा यह जोश साफ संदेश दे गया कि खेल और खेल भावना किसी भी बाधा से बड़ी होती है।
प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर लगातार बारिश ने खलल डाल दिया, जिस कारण प्रस्तावित 12 मुकाबलों में से केवल 4 मैच ही खेले जा सके, जबकि शेष मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए। मैदान पर उतरने को तैयार टीमें, स्टैंड में बैठे दर्शक और पूरी तैयारी में जुटे आयोजक सभी के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही थी। दर्शकों को जिस रोमांचक खेल की उम्मीद थी, वह पहले दिन अधूरा रह गया, लेकिन खेल की खूबसूरती यही है कि वह हार नहीं मानता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन की सुबह घुमारवीं ने एक नया रूप लिया। आसमान में खिली धूप और मैदान में हरियाली और खिलाड़ियों के चेहरों पर आत्मविश्वास मानो प्रकृति ने खुद प्रतियोगिता का फिर से स्वागत किया हो। सुबह 9 बजे ही पहला मैच शुरू कर दिया गया, क्योंकि न केवल उस दिन के 12 मुकाबले खेले जाने थे, बल्कि पहले दिन के छूटे हुए मैचों की जिम्मेदारी भी आयोजकों पर थी। दूसरा दिन आयोजकों के लिए चुनौतीपूर्ण जरूर था, लेकिन दर्शकों की मौजूदगी ने इसे उत्सव में बदल दिया। सुबह से ही खेल प्रेमी मैदान की ओर उमड़ पड़े। हर मैच को देखने के लिए दर्शक उत्सुक नजर आए। यह साफ दिख रहा था कि घुमारवीं पहली बार किसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है और शहर इसे पूरे दिल से अपना रहा है। खास उत्साह हिमाचल प्रदेश की टीम को लेकर देखने को मिला। सुबह से ही लोग हिमाचल के मुकाबले का इंतजार करते नजर आए। जैसे ही शाम 3 बजे हिमाचल की टीम मैदान में उतरी, पूरा ग्राउंड सीटियों, तालियों और नारों से गूंज उठा। हिमाचल.. हिमाचल के उद्घोष ने खिलाड़ियों में नई ऊर्जा भर दी और माहौल पूरी तरह राष्ट्रीय खेल उत्सव में बदल गया। यह प्रतियोगिता न केवल देशभर से आई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच दे रही है, बल्कि घुमारवीं जैसे छोटे शहर के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय भी बन गई है।

घुमारवीं में चल रही हैंडबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी और पहुंचे दर्शक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें