फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नौवीं कक्षा की छात्रा सुनैना फफूंद नाशक बनाकर किसानों को पहुंचा रही राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
-अध्यापकों और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर लोगों की कर रही सहायता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत छड़ोल के गांव जामली की छात्रा सुनैना फफूंद नाशक दवाई बनाकर किसानों और बागवानों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। यह छात्रा पंचायत के अधिकतर गांवों में जाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामली की नौवीं कक्षा की छात्रा सुनैना देवी पंचायत में चर्चा का विषय हैं। बाल वैज्ञानिक सुनैना ने फफूंद नाशक दवा तैयार करके मानव जीवन और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को कम करने की कोशिश की है। सुनैना ने बताया कि इस दवा को तैयार करने के लिए उन्होंने अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त की। इस विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय, कृषि (मृदा) एवं उद्यान विभाग में जाकर विशेषज्ञों से भी जानकारी प्राप्त कर रही हैं। इसके बाद वह अपने क्षेत्र के किसानों के साथ जानकारी साझा कर रही हैं। लोगों का कहना है कि सुनैना का यह प्रयास पर्यावरण की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें