फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडयाली में निहंग ने स्थानीय लोगों पर कृपाण से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
नयना देवी के गाँव मंडयाली में पकड़ा गया हमलावर निहंग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी के मंडयाली में एक निहंग ने दो स्थानीय लोगों पर कृपाण से हमला कर घायल कर दिया है। इनमें से एक युवक के हाथ की चार अंगुलियां कट गई। वहीं दूसरे व्यक्ति के सिर पर चोट आई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कोट थाना में आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार शाम की है। एक निहंग जो कि मंडयाली गांव में नयना देवी कोलां वाला टोबा सड़क पर पैदल जा रहा था। इस दौरान उसने बाइक पर जा रहे मंडयाली गांव के बलबीर (40) पुत्र जयराम से आगे जाने के लिए लिफ्ट ली।
बलबीर ने निहंग को अपने साथ बिठा लिया, लेकिन जब बलबीर अपने घर मंडयाली में पहुंचा तो उसने निहंग को बाइक से उतरने के लिए कहा। निहंग ने कहा कि उसे आगे छोड़ दो, लेकिन बलवीर ने इसके लिए मना कर दिया। निहंग इस बात पर बिगड़ गया और उसने अपनी कृपाण निकाल कर बलवीर के हाथ पर हमला कर उसकी उंगलियां काट दी। वहीं पर खड़े गांव के दूसरे व्यक्ति धनी राम ने निहंग को पकड़ने की कोशिश की तो उसने धनी राम के सिर पर हमला कर दिया। दोनों को घायल कर निहंग जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने निहंग का पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, दोनों घायलों को श्री नयना देवी के सिविल अस्पताल घ्वांडल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से उन्हें आनंदपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की हालत में सुधार है।
एएसपी बिलासपुर अमित कुमार ने कहा कि निहंग तेज सिंह को थाना कोट और नयना देवी पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि उसके पास कोई भी पहचान पत्र नहीं है, लेकिन पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें