घुमारवीं मे नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी संघ के पधादिकारी राजेंद्र गर्ग को खाद्य मंत्री बनने पर बध?
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद शर्मा के नेतृत्व में संघ ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग को उनके मंत्री बनने पर बधाई दी है। इस मौके पर नेशनल हेल्थ मिशन के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने मंत्री से आग्रह किया कि वे नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारियों की वर्षों से लंबित नियमित वेतनमान की मांग को पूरा करने के लिए उनकी सहायता करें।
बताया कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में लगभग 1500 कर्मचारी पिछले 15 से 20 सालों से अनुबंध पर कार्यरत हैं, लेकिन आज तक एनएचएम कर्मचारियों के लिए कोई नीति नहीं बनाई गयी है। एनएचएम कर्मचारी संघ कई वर्षों से नियमित वेतनमान की मांग करता आ रहा है लेकिन आज तक सरकार ने कोई नीति नहीं बनाई है।
शर्मा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी सरकार को यह भी नहीं कह रहे कि उन्हें नियमित कर दिया जाए। हम तो सरकार से केवल पे-स्केल मांग रहे हैं ताकि अपने परिवारों का पालन पोषण उचित प्रकार से कर सकें। अरविंद शर्मा ने उम्मीद जताई है कि राजेंद्र गर्ग मंत्री बनने के बाद हेल्थ कर्मचारियों को नियमित वेतनमान दिलवाने में पूरा सहयोग करेंगे।