फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए कूड़े की नई दरें लागू, घरेलू यथावत

Thu, 11 Dec 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लीड प्रस्तावित
विज्ञापन

नगर परिषद घुमारवीं ने कूड़ा उठान शुल्क में किया संशोधन


स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से पास हुआ प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं ने शहर में घरों और दुकानों से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे के निपटान को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कूड़ा उठान संबंधी नई दरों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। परिषद की हालिया बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें बढ़ती जनसंख्या, व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी और कचरे के स्थायी निपटान को लेकर सामने आ रही चुनौतियों पर गंभीरता से विचार किया गया।
बैठक के दौरान यह स्पष्ट कर दिया गया कि घरों से उठने वाले कचरे के शुल्क में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है और पहले की तरह ही 50 रुपये तथा 100 रुपये मासिक शुल्क ही लागू रहेंगे। वहीं दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को ध्यान में रखते हुए नई दरें तय की गई हैं, जो दुकानदारों के साथ दुकानों में मौजूद किराएदारों पर भी समान रूप से लागू होंगी। परिषद ने बताया कि सब्जी दुकानों के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई हैं, जिनके तहत छोटे सब्जी विक्रेताओं से अब 200 रुपये मासिक शुल्क लिया जाएगा, जबकि बड़े सब्जी दुकानदारों के लिए 500 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा फास्ट फूड दुकानों, होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंटों से निकलने वाले कचरे की मात्रा के आधार पर तीन श्रेणियों में शुल्क तय किए गए हैं। 75 किलो तक कचरा उत्पन्न करने वाले व्यापारियों से 500 रुपये, 75 से 150 किलो तक कचरा निकालने वालों से 1000 रुपये और 150 किलो से अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले प्रतिष्ठानों से 2000 रुपये मासिक शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषद ने कहा कि स्थायी कूड़ा निपटान व्यवस्था न होने के कारण नगर परिषद को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए नई दरें लागू करना आवश्यक हो गया था। परिषद का मानना है कि संशोधित दरें शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगी और आने वाले समय में कचरा प्रबंधन प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल ने सभी दुकानदारों और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि साफ-सुथरे और व्यवस्थित घुमारवीं के निर्माण में हर नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि नई दरें कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने तथा शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से लागू की गई हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें