फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंप अटेंडेंट बिलासपुर की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज बने अध्यक्ष

विज्ञापन
जल शक्ति विभाग पंप अटेंडेंट एसोसिएशन बिलासपुर की नई कार्यकारिणी। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, चंचल कुमार को सचिव और नंदलाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
विज्ञापन

समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जलशक्ति विभाग पंप अटेंडेंट बिलासपुर की आम सभा रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार ने की, जबकि प्रदेश महासचिव श्यामलाल विशेष रूप से मौजूद रहे। आम सभा के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव करवाए गए।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मनोज कुमार को पंप अटेंडेंट बिलासपुर का अध्यक्ष चुना। इसके अलावा चंचल कुमार को सचिव और नंदलाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सदस्यों ने पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्य मिलकर कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पंप अटेंडेंट से जुड़ी समस्याओं और मांगों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। कर्मचारियों को कार्यस्थल पर पेश आ रही दिक्कतों के साथ-साथ उनकी लंबित मांगों को सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष रखा जाएगा, ताकि उनका जल्द समाधान करवाया जा सके। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेगी और पंप अटेंडेंट की मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से उठाएगी। प्रदेश महासचिव श्यामलाल ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, ताकि उनकी समस्याओं और मांगों को उचित मंच तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें