फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भराड़ी क्षेत्र की वर्षों पुरानी बिजली समस्या होगी दूर, बम में बनेगा 33/11 केवी सब स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
3.92 करोड़ की लागत से स्थापित होगा सब स्टेशन, आज मंत्री करेंगे भूमि पूजन
विज्ञापन

लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से मिलेगी राहत, हजारों लोगों को होगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उप तहसील भराड़ी की वर्षों पुरानी विद्युत समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों को बेहतर, स्थिर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बम क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। इस परियोजना का भूमि पूजन बुधवार को ग्राम पंचायत बम के अंतर्गत कोटलु (बनी-पंडता) में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे।
विज्ञापन

इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 3 करोड़ 92 लाख 14 हजार रुपये की राशि खर्च की जा रही है। बजट में प्रावधान किया जा चुका है और अब कार्य आरंभ किया जा रहा है। उप तहसील भराड़ी के अंतर्गत आने वाले नसवाल, भराड़ी, बम, कंदरौर सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई थी, जिससे आम जनता, किसान, व्यापारी और विद्यार्थी लगातार परेशान थे। वर्तमान में पूरे सब डिवीजन को कांगू सब स्टेशन से 33 केवी विद्युत आपूर्ति दी जा रही है, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण अंतिम छोर तक पर्याप्त वोल्टेज नहीं पहुंच पाती है। बम में स्थापित होने वाला यह नया 33/11 केवी सब स्टेशन जाहू स्थित 132 केवी सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा, जहां से इसे 33 केवी की नियमित और मजबूत विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी। इसके साथ ही इस सब स्टेशन को भराड़ी और नसवाल सब स्टेशन से भी लिंक किया जाएगा, जिससे घुमारवीं से कंदरौर तक के व्यापक क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति का वैकल्पिक नेटवर्क सुदृढ़ होगा। सब स्टेशन के चालू होने के बाद किसी भी तकनीकी खराबी या आपातकालीन स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। यदि कांगू से आने वाली सप्लाई में कोई समस्या पेश आती है, तो बम सब स्टेशन के माध्यम से पूरे क्षेत्र में तुरंत बिजली बहाल की जा सकेगी। विद्युत बोर्ड के अनुसार नसवाल और भराड़ी क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में आबादी और बिजली खपत में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे मौजूदा प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया था। नया सब स्टेशन इस बढ़ते लोड को संतुलित करने में सहायक सिद्ध होगा और क्षेत्र की दीर्घकालीन विद्युत समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करेगा। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की हजारों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें