फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 23 दिन बाद नीरज को आया होश, कार से कुचलने का आरोप

Thu, 22 Oct 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स में पुलिस को दिए बयान में कहा- पहले टक्कर मारी, फिर दोबारा कार से कुचला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। दधोल कलां में 27 सितंबर को सड़क पर गंभीर रूप से घायल मिले डोहरु गांव के नीरज को 23 दिन बाद होश आ गया है। बुधवार को एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन नीरज ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए। उसने गांव के ही सौरभ पर कार से पहले टक्कर मारने और फिर दोबारा कुचलने का आरोप लगाया है। बयान सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।
नीरज ने पुलिस को बताया कि घटना की रात वह घर जा रहा था, तभी सौरभ ने कार से उसे टक्कर मार दी। उसके अनुसार, इसके बाद सौरभ दोबारा मौके पर पहुंचा और उसे फिर से कुचलकर फरार हो गया। नीरज ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 27 सितंबर को नीरज दधोल कलां में सड़क पर गंभीर रूप से घायल मिला था। हालत नाजुक होने के कारण उस समय उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद एक कार कब्जे में ली थी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि घायल युवक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें