जुखाला कॉलेज में एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवी व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
जुखाला कॉलेज में एनएसएस शिविर का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
समारोह में एनएसएस स्वयंसेवियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी अमन शर्मा, सहायक आचार्य ने मुख्यातिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया। महाविद्यालय की छात्रा प्रिया ठाकुर ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्र वर्ग में नीरज शर्मा और छात्रा वर्ग में किरण कुमारी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी के रूप में चयनित किया गया। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य स्वयंसेवियों को भी मुख्यातिथि ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि वह एक जिम्मेदार नागरिक बनें और शिविर के दौरान अर्जित अनुभवों, अनुशासन एवं संवेदनशीलता को केवल अपने तक सीमित न रखते हुए समाज तक पहुंचाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और कठिन परिश्रम के माध्यम से जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अंजलि, अभव्य पाठक, महाविद्यालय का समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
जुखाला कॉलेज में एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवी व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।