फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- विशेष बच्चों के साथ गायन, नृत्य भी किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में एनसीसी आर्मी विंग हमीरपुर इकाई की ओर से विभिन्न गतिविधियों को आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने की।
विज्ञापन

कैडेट्स ने सर्वप्रथम घुमारवीं कॉलेज से नसवाल तक स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए रैली निकाली।
रैली का नेतृत्व एनसीसी प्रभारी प्रो. राजीव शर्मा ने किया। रैली में कैडेट्स ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर करते हुए विभिन्न नारों और पोस्टरों के माध्यम से संदेश दिया। रैली के पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने एनजीओ नया सवेरा में विशेष बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ गायन, चित्रकला और नृत्य किया। विशेष बच्चों ने इन गतिविधियों का आनंद लिया। एनजीओ प्रभारी सविता ने एनसीसी कैडेट्स का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार की पहल की सराहना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। एनसीसी कैडेट्स का प्रयास सराहनीय है। इससे समाज में जागरूकता बढ़ेगी। इस अवसर पर डॉ. सुरेश शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. प्रीतम लाल, कैडेट्स राहुल, अतुल, पायल, नैना, शिवानी, कृतिक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें