फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एनसीसी कैडेट्स ने औहर क्षेत्र में दिया स्वच्छता का संदेश

Thu, 18 Sep 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
औहर में स्वच्छता रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स। संवाद
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते सलनू के पास रोकी सेलिंग
विज्ञापन

कैडेट्स ने नाव का संतुलन, नियंत्रण और कमांड करना सीखा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शतुद्री वंदन अभियान के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स ने औहर में स्कूल कैडेट्स के साथ स्वच्छता रैली निकाली। कैडेट्स के एक्सपीडिशन के चौथे दिन की शुरुआत योग और व्यायाम से हुई। वहीं भारी बारिश के कारण बोट सेलिंग में थोड़ी देरी हुई।
विज्ञापन

सेलिंग करते हुए कैडेट्स औहर पहुंचे, जहां स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ ने कमांडिंग ऑफिसर, नेवल स्टाफ और कैडेट्स का स्वागत किया। इसके बाद रैली निकाली गई। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए पुनः स्कूल पहुंची। कैडेट्स ने स्वच्छता ही सेवा है और गंदगी छोड़ो सफाई अपनाओ जैसे नारे लगाकर स्थानीय लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व से जागरूक किया। इसके बाद कैडेट्स सेलिंग करते हुए कोल डैम की ओर बढ़े, लेकिन सलनू से आगे बरमाणा के पास खराब मौसम और तेज बहाव के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बोट्स को यहीं रोक दिया गया। बाद में एक्सपीडिशन टीम सड़क मार्ग से कोल डैम पावर हाउस पहुंची और वहां शैक्षणिक भ्रमण के दौरान डैम की कार्यप्रणाली व जल संरक्षण के महत्व को समझा। अधिकारियों ने कैडेट्स को तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। लुहणू मैदान लौटते समय कैडेट्स को सेलिंग की बारीकियां जैसे पाल लगाना-उतारना, हवा की दिशा पहचानना, नाव का संतुलन व नियंत्रण, सेलिंग कमांड्स और सुरक्षा नियमों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

औहर में स्वच्छता रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें