फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में श्री नयना देवी जी में चढ़ा 15 लाख रूपये का चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। चौथे गुप्त नवरात्र पर विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में बुधवार को शाम पांच बजे तक करीब 6 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वहीं 12 और 13 जुलाई को मंदिर में 15 लाख रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ा है। इसके अलावा 24.180 ग्राम सोना और 1 किलो 900 ग्राम चांदी श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में अर्पित की।
विज्ञापन

कोरोना के चलते मंदिरों के कपाट बंद थे। लेकिन अब सरकार ने एसओपी के तहत मंदिरों को खोलने की छूट प्रदान कर दी है। कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद एक बार फिर से श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंचने लगे हैं। गुप्त नवरात्रों में देश-विदेश से श्रद्धालु मां नयनादेवी के दरबार में पहुंच रहे हैं। बुधवार को शाम पांच बजे तक करीब 6 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए दिन में दो बार सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है। बिना मास्क मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। कहा कि 12 और 13 जुलाई को मंदिर में 15 लाख रुपये नकदी, 24.180 ग्राम सोना और 1 किलो 900 ग्राम चांदी का चढ़ावा चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें