फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी मंदिर में दूसरे नवरात्र पर 5587 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में आषाढ़ गुप्त नवरात्रों के दूसरे दिन 5587 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। सोमवार सुबह 4 बजे ही मंदिर के कपाट खोले दिए गए।
विज्ञापन

गुप्त नवरात्रों में काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे रहे हैं। सैनिटाइजेशन और मास्क पहनने के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।
सोमवार सुबह चार बजे से हीमंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के साथ श्रद्धालुओं को माथा टेकने के लिए अंदर भेजा गया। रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। लेकिन सोमवार को कम संख्या में श्रद्धालु देखे गए। नयनादेवी मंदिर में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि सोमवार को 5587 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं को लाइनों में दर्शन करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें