श्री नयनादेवी जी में कतार में खड़े भक्त। संवाद
- फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी मंदिर में सप्तमी के दिन शाम 5 बजे तक 40,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। वहीं मंदिर में छठे नवरात्र को 11,85,846 लाख रुपये नकद, 28.3 ग्राम सोना, 2.7 किलोग्राम चांदी, 20 ऑस्ट्रेलियन डॉलर, 20 कैनेडियन डॉलर और 501 यूएस डॉलर चढ़ावे में चढ़े।
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन श्री नयना देवी जी शक्तिपीठ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतों को पूरा करने के लिए मां के दर पर माथा टेका। इनमें पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित एनआरआई श्रद्धालु शामिल रहे। वहीं, नवरात्रों में मंदी का सामना करने वाले कारोबारियों को भी थोड़ी राहत मिली।
मंदिर में अपेक्षा के अनुसार श्रद्धालु न पहुंचने से श्री नयना देवी जी में कारोबारी मायूस थे लेकिन सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर न्यास अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि मंदिर में सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीमें दिन रात ड्यूटी पर तैनात हैं ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।